1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. IAAF, Kenya, Rio Olympics
Written By
Last Modified: लंदन , गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016 (22:35 IST)

केन्या को कर सकते हैं ओलंपिक से प्रतिबंधित

IAAF
लंदन। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ समूह (आईएएएफ) के प्रमुख सेबस्टियन को ने कहा है कि विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) अगर केन्या को अयोग्य घोषित करती है तो वह उसे ओलंपिक से प्रतिबंधित करने के कर्तव्य से बिलकुल नहीं हिचकेंगे।
आईएएएफ के अध्यक्ष को ने कहा हमें पता है कि कुछ देशों की वजह से छवि खराब हुई है। वाडा इस पूरे मामले में केन्या पर कड़ी निगरानी रख रहा है और अगर जांच में केन्या को अयोग्य घोषित किया जाता है तो हम उसे ओलंपिक से प्रतिबंधित करने से हिचकेंगे नहीं। 
 
वर्ष 2015 में बीजिंग में संपन्न हुई विश्व चैंपियनशिप के शीर्ष पदक विजेता केन्या के 40 से भी अधिक एथलीट पिछले तीन वर्षों के दौरान डोपिंग के आरोप में प्रतिबंधित हो चुके हैं। 
 
अफीकी देश केन्या एथलेटिक्स के मुख्य कार्यकारी इसाक म्वांगी से उनके खिलाफ कथित आरोपों में जारी जांच के मद्देनजर 21 दिनों के लिए इस्तीफा मांगा गया है। इसाक के खिलाफ दो एथलीटों से प्रतिबंध की अवधि घटाने के लिए घूस मांगने का आरोप है। 
 
इससे पहले रुस को भी वाडा की डोपिंग संबंधी रिपोर्ट में संलिप्त पाये जाने के बाद पिछले वर्ष नवंबर में विश्व एथलेटिक्स से प्रतिबंधित कर दिया गया था। दुनिया की दो सबसे बड़ी एथलेटिक्स शक्तियों के बाहर हो जाने से ओलंपिक की चमक फीकी पड़ सकती है। 
 
हालांकि मध्य दूरी की दौड़ में ओलंपिक चैंपियन रह चुके को ने कहा है कि वह रुस के मामले में किसी भी दबाव में नहीं आएंगे और वाडा की रिपोर्ट के अनुसार ही भविष्य की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा हम बदलाव ला सकते हैं लेकिन तभी जब एथलीटों को डोपिंगरोधी तंत्र में भरोसा हो जाए। (वार्ता)