Last Modified: चेन्नई ,
शनिवार, 24 अक्टूबर 2015 (22:38 IST)
चेन्नइयिन ने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की
चेन्नई। बर्नार्ड मेंडी और जान स्टीवेन मेंडोजा के गोल की मदद से चेन्नइयिन एफसी ने इंडियन सुपर लीग फुटबॉल के पांचवें दौर में एफसी पुणे सिटी को 2-1 से हराकर अपने मैदान पर पहली जीत दर्ज की।
मेंडी ने 33वें मिनट में हेडर पर गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। मेंडोजा ने 48वें मिनट में इसे दुगुना कर दिया जबकि कालू उचे ने पुणे के लिए 74वें मिनट में एकमात्र गोल किया। (भाषा)