ब्रिटनी स्पियर्स से प्रेरणा लेता है यह फुटबॉल क्लब
लंदन। इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब टॉटेनहेम हॉट्सपुर एफसी के खिलाड़ी अमेरिकी पॉप गायिका ब्रिटनी स्पियर्स और विल आई एम के गीतों को प्रेरणा के तौर पर लेते हैं।
ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्लब के मैनेजर मौरिशिओ पोशेट्टिनो प्रीमियर फुटबॉल लीग में सफलता के लिए खिलाड़ियों को स्पियर्स और विल आई एम के गीतों को प्रेरणास्रोत के तौर पर सुनने को बताते हैं। टॉटेनहेम क्लब वर्ष 2012 के बाद से पहली बार शीर्ष चार में जगह बनाने में कामयाब हो सकता है।'
रिपोर्ट के अनुसार, पोशेट्टिनो खिलाड़ियों से कहते हैं कि स्पियर्स और विल आई एम के गीत ‘स्क्रीम एंड शाउट’ के शब्दों को अपने मन में गुनगुनाते रहें और अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह फोकस करें।
अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी पोशेट्टिनो ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह बिल्कुल उस गाने की तरह है जो ब्रिटनी स्पियर्स और विल आई एम ने गाया है। क्लब में सभी की नज़रें आप पर हैं। ऑल आइज ऑन अस, ऑल आइज ऑन अस।' (वार्ता)