dharma sangrah
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. रियो ओलंपिक 2016
  4. Rio Olympics, badminton final, Lin Dan, Lee Chong Wei

लिन डेन को हराकर ली चांग बैडमिंटन के फाइनल में

Rio Olympics
रियो डी जेने‍रियो। मलेशिया के ली चांग वेई रियो ओलंपिक बैडमिंटन के पुरुष एकल फाइनल में पहुंच गए हैं। बेहद रोमांचक मुकाबले में चांग ने चीन के स्टार खिलाड़ी लिन डेन को 2-1 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला  चीन के चेंग लांग से होगा। चेंग ने दूसरे सेमीफाइनल में डेनमार्क के विक्टर को 21-14, 21-15 से हराया। 
लिन डेन वही चीनी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्वार्टर फाइनल में भारत के श्रीकांत किदाम्बी को हराया था। पुरुष एकल का सेमीफाइनल मुकाबला सनसनीखेज रहा। 
 
लिन डेन के लिए यह आखिरी ओलंपिक था और उन्होंने मैच खत्म होने के बाद न केवल ली चांग वेई को बधाई दी बल्कि कोर्ट पर ही दोनों देशों के खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जर्सी देकर खेल भावना का परिचय दिया।