Bihar BJP के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन बर्खास्त होने के 15 दिन बाद ही JDU में लौटे
पटना। भाजपा से निकाले जाने के करीब 2 सप्ताह बाद राजीव रंजन रविवार को दोबारा सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने पार्टी में वापस लिए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार भी जताया। राजीव रंजन पहले नीतीश कुमार की जद (यू) के साथ थे और 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
भाजपा की बिहार इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रंजन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले साल 30 दिसंबर को बर्खास्त कर दिया था। जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और इसकी राज्य इकाई के प्रमुख उमेश कुशवाहा ने रंजन का स्वागत किया।
जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि राजीव के लिए यह घर वापसी है। हम खुश हैं कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आए हैं। भाजपा के अधिकांश नेता, जो जनता से जुड़े हुए हैं, खुद को भाजपा में सहज नहीं पाते हैं।
जद (यू) नेता ललन सिंह ने दावा किया, भाजपा को लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है क्योंकि उसके नेता देश में धार्मिक नफरत फैलाने में व्यस्त हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

