1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Normal life affected in Kashmir Valley

बाजारों के नहीं खुलने से घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित, सरकारी दफ्तरों में रही हाजिरी

Kashmir Valley
जम्मू। बाजारों के नहीं खुलने और सड़कों से सार्वजनिक वाहनों के नदारद रहने से गुरुवार को लगातार 25वें दिन भी कश्मीर घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा।
 
आधिकारिक जानकारी के अनुसार शहर के कई भागों में हालांकि कुछ निजी गाड़ियां दौड़ती नजर आईं और कुछ रेहड़ी पटरी वाले भी अपने काम-धंधे में मशगूल दिखाई दिए। सरकारी कार्यालय खुले जरूर, लेकिन लोक वाहनों की कमी के चलते उपस्थिति कम रही तथा दूसरी ओर जिला मुख्यालयों में हाजिरी सामान्य रही।

 
घाटी के कई हिस्सों में लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं तो बहाल कर दी गई हैं लेकिन मोबाइल टेलीफोन सेवाएं और सभी इंटरनेट सेवाएं अभी बंद ही रखी जाएंगी, क्योंकि इसका दुरुपयोग होने का अंदेशा है। ये सेवाएं युवाओं को बरगलाने तथा आतंकियों और पाकिस्तान के लिए ज्यादा उपयोगी रहती हैं तथा ये अभी कुछ और समय और स्थगित रहेंगी।
 
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि इंटरनेट सबसे खतरनाक औजार है और इसका इस्तेमाल आतंकवादी और पाकिस्तानी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में करते हैं। यह माध्यम हमारे लिए थोड़ा उपयोगी तथा आतंकवादियों और पाकिस्तानियों के लिए अधिक उपयोगी है। इसका इस्तेमाल भीड़ जुटाने और बरगलाने के लिए भी किया जाता है। ये सेवाएं 5 अगस्त से ही बंद हैं।

(सांकेतिक चित्र)
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आजम खान की मुसीबतें बढ़ीं, डकैती के आरोप में एफआईआर दर्ज