शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. marathi to be made mandatory in all maharashtra schools till class 10
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (22:10 IST)

महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य

महाराष्ट्र में कक्षा 10वीं तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य - marathi to be made mandatory in all maharashtra schools till class 10
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 वीं कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी।
 
मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा।
 
उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है, लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के बाद यहां चल रहे सभी स्कूलों के लिए अपने पाठ्यक्रम में मराठी भाषा की पढ़ाई को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गिरिराज सिंह का विवादित बयान, आतंकवाद की गंगोत्री है देवबंद, निकलते हैं हाफिज सईद जैसे आतंकी