1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. chhath pouja devotess take holy dip in toxic foam at yamuna river in delhi

Chhath Puja 2021 : दूषित यमुना में आस्था की डुबकी, जहरीले जल में महिलाओं ने की छठ पूजा

chhath
नई दिल्ली। दिल्ली में दिवाली के बाद वायु प्रदूषण के साथ अब जल प्रदूषण भी तेजी से फैल गया है। इससे दिल्लीवासियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। 
 
युमना के पानी में अमोनिया का स्तर काफी बढ़ गया है। प्रदूषित हो चुके यमुना के जल में महिलाओं ने छठ का पर्व मनाया और आस्था की डुबकी लगाई। 
 
फैक्टरियों, रंगाई उद्योगों, धोबी घाटों और घरों में प्रयोग होने वाले डिटर्जेंट के कारण अपशिष्ट जल में फॉस्फेट की मात्रा अधिक हो जाती है, जो यमुना में जहरीला झाग बनाता है।
कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी की सतह पर जहरीले झाग वाले पानी की मोटी परत देखने का मिली। 
सोमवार सुबह छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय के साथ व्रत की शुरुआत होने के साथ ही यमुना नदी में नहाने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। प्रदूषण के कारण बने झाग के बीच कुछ महिलाओं ने स्नान किया और भगवान सूर्य की पूजा की।
अगला लेख
राफेल को लेकर फिर गर्माई राजनीति, कांग्रेस-भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप