1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bus Accident in Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में बड़ा हादसा, ड्राइवर को आया हार्टअटैक, पलटी बस, 40 लोग घायल

Bus Accident in Himachal Pradesh
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस चंबा से ऊना रूट पर जा रही थी। इसमें 40 लोग घायल हुए है। नूरपुर के न्याजपुर में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक हो गया, इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों का सिविल अस्पताल नूरपुर में उपचार किया जा रहा है।  सुबह करीब 11 बजे जब बस नूरपुर के न्याजपुर के पास पहुंची तो अचानक चालक की तबीयत बिगड़ गई।

चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आया। इसके चलते बस लहराते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
रेसलर विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा, बोलीं- मैं भी हुई उत्‍पीड़न का शिकार, आरोपों पर क्‍या बोले बृजभूषण?