WD
Girish Srivastav
मुंबई। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने बताया कि भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को 6 मार्च 2017 को सेवा से हटा दिया जाएगा।
WD
Girish Srivastav
पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ने बताया कि आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है जिसने भारतीय नौसेना में 30 वर्ष तक सेवा दी है।
WD
Girish Srivastav
आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने के बाद हमारे पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे क्योंकि आईएनएस विक्रांत को पहले ही सेवा से हटाया जा चुका है।
WD
Girish Srivastav
एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। 1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया।
WD
Girish Srivastav
पश्चिमी नौसेना कमान की तरफ से जारी आधिकारिक विग्यप्ति में बताया गया कि यह इतिहास में सबसे ज्यादा सेवा देने वाला पोत है।