1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Pak infilteration
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 20 जुलाई 2016 (09:31 IST)

पाकिस्तान ने मार्च से 16 बार किया युद्धविराम का उल्लंघन

Pak infilteration
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने मार्च के बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास 16 बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया गया कि अधिकतम उल्लंघन नियंत्रण रेखा के पास हुआ जहां युद्धविराम के उल्लंघन की ऐसी 14 वारदातें हुईं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा जरुरत के अनुसार प्रत्युत्तर में कार्रवाई की गई है।
 
उन्होंने कहा कि युद्धविराम के उल्लंघन के सभी मामलों को पाकिस्तानी अधिकारियों के समक्ष उपयुक्त स्तर पर स्थापित ढांचे के जरिए उठाया गया है चाहे वह हॉटलाइन हो, फ्लैग मीटिंग हो अथवा दोनों देशों के सैन्य अभियान के महानिदेशालय के स्तर पर साप्ताहिक वार्ता के जरिए हो।(भाषा)
 
ये भी पढ़ें
माली में सैन्य शिविर पर हमला, 17 जवानों की मौत