सम्बंधित जानकारी
- एकनाथ शिंदे ने बताया, कब मिलेगा महाराष्ट्र को नया मुख्यमंत्री?
- कैग रिपोर्ट में खुलासा, बिहार में डॉक्टरों की भारी कमी, बिना वैध लाइसेंस चल रहे हैं ब्लड बैंक
- पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत में गिरा तापमान, तमिलनाडु में चक्रवात की चेतावनी
- Krishna Janmabhoomi : श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस की सुनवाई 4 दिसंबर तक टली, हिंदू पक्ष ने दाखिल किए हैं 18 मुकदमे
- अजमेर दरगाह संबंधी याचिका पर क्या बोले लोग, क्यों बताया चिंताजनक और दुखदायी
जयराम रमेश ने बताया, पीएम मोदी की पकौड़ा नॉमिक्स में जनता के लिए क्या है?
Congress on PM Modi pakoda nomics : वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पकौड़ा-नॉमिक्स में जनता के लिए पकौड़े, लेकिन कुछ चुनिंदा लोगों के लिए हलवा है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि गुरुवार को जारी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की वैश्विक वेतन रिपोर्ट 2024-2025 में भारत में वेतन असमानता को लेकर कुछ चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। भारत के शीर्ष 10 प्रतिशत आय वाले लोग सबसे निचले 10 प्रतिशत आय वालों की तुलना में 6.8 गुना अधिक कमाते हैं।
उन्होंने दावा किया कि यह पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और म्यांमा सहित पड़ोस के लगभग हर देश की तुलना में बहुत ज्यादा असमानता है।कल जारी अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की वैश्विक वेतन रिपोर्ट 2024-2025 में भारत में वेतन असमानता को लेकर कुछ चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं -
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 29, 2024
• भारत के टॉप 10 प्रतिशत आय वाले लोग सबसे निचले 10 प्रतिशत आय वालों की तुलना में 6.8 गुना अधिक कमाते हैं। यह पाकिस्तान, बांग्लादेश,… pic.twitter.com/Kq3r1Y4aMW
कांग्रेस नेता ने कहा कि सभी निम्न और मध्यम आय वाले देशों में से भारत में नियमित वेतन प्राप्त करने वाले श्रमिकों की हिस्सेदारी सबसे कम है। अधिकतर श्रमिक स्व-रोजगार में लगे हुए हैं जो आम तौर पर अनौपचारिक और कम वेतन वाला होता है। इसमें अस्थिरता की आशंका काफ़ी अधिक होती है।
रमेश ने कहा, कि याद रखिए कि यह उस पकौड़ा-नॉमिक्स का प्रत्यक्ष परिणाम है, जिसे प्रधानमंत्री ने बनाया है। जनता के लिए पकौड़े, कुछ चुनिंदा लोगों के लिए हलवा।
edited by : Nrapendra Gupta
