ऑपरेशन सिंदूर : वीडियो और पोस्टर जारी कर सेना की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
Operation Sindoor : भारतीय सेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' में बड़ी सफलता का दावा किया है। सेना के मुताबिक, इस ऑपरेशन ने महज 22 मिनट के भीतर आतंकियों की कमांड संरचना को पूरी तरह से हिला दिया।
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना की तरफ से एक नया वीडियो जारी किया गया है, इसमें भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान कई लक्ष्यों पर हमले के दृश्य दिखाते हुए एक नए इनडोर फुटेज की झलक जारी की है।
भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा, 'निश्चय कर अपनी जीत करौं।' इस संदेश के साथ सेना ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर बेहद सटीक और तेज कार्रवाई का उदाहरण है, जिसमें आतंकियों के नेटवर्क को कम समय में ही बड़ा नुकसान पहुंचाया गया। एक अन्य पोस्ट में सेना ने कहा कि अमल से जिंदगी बनती है जन्नत भी, जहन्नुम भी यहां गुनाहों का हश्र भी हर दफ़ा मुक़र्रर होता है ।
निश्चय कर अपनी जीत करौं।
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 29, 2026
With firm resolve, I shall secure victory.#SindoorAnniversary #JusticeEndures#NationFirst pic.twitter.com/WAFnKnsD0z
पोस्ट और वीडियो के जरिए भारतीय सेना लगातार संदेश दे रही है कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता यह दिखाती है कि सेना हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और आतंकवाद के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
भारतीय सेना ने सोमवार को भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया है कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर ने महज 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह कर दिया।
Resolve. Clarity. Mission Focus.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 27, 2026
Justice Served- Swift and Precise.
Evidence doesn't argue - It settles.#SindoorAnniversary #JusticeEndures#NationFirst pic.twitter.com/bSBWEgAjJX
गौरतलब है कि पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन TRF ने धर्म पूछकर 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था।
edited by : Nrapendra Gupta
