1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. top news 30 april 5 states exit poll result trump photo

Top News : क्या बंगाल में खिलेगा कमल? ट्रंप ने असॉल्ट राइफल के साथ पोस्ट की फोटो

west bengal exit poll result
Top News 30 April : एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के आसार, असम में भाजपा को मिल सकती है बड़ी जीत। ट्रंप ने गन के साथ पोस्ट की तस्वीर। भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया। यूपी विधानसभा में महिला आरक्षण पर विशेष सत्र।  30 अप्रैल की बड़ी खबरें:
 

5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? 

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में महीने भर चले कड़े चुनावी मुकाबले के बाद आए एग्जिट पोल्स के औसत अनुमान में असम में BJP की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की गई है, जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC पर पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है। दक्षिण भारत में एग्जिट पोल्स के मुताबिक तमिलनाडु में DMK की वापसी और केरल में 10 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की वापसी के संकेत हैं। ALSO READ: Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान
 

ट्रंप ने गन के साथ पोस्ट की तस्वीर

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, 'ट्रुथ सोशल' पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह एक असॉल्ट राइफल पकड़े हुए हैं। साथ में लिखा है, 'नो मोर, मिस्टर नाइस गाय'। ट्रंप ने बातचीत की धीमी गति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि "ईरान अपने मामलों को ठीक से संभाल नहीं पा रहा है।

 

ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो

भारतीय सेना की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया गया है, इसमें भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान कई लक्ष्यों पर हमले के दृश्य दिखाते हुए एक नए इनडोर फुटेज की झलक जारी की है। 
 

यूपी विधानसभा का विशेष सत्र आज

यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित होगा। इस सत्र में महिला आरक्षण पर विशेष चर्चा होगी। महिला सुरक्षा, अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया जा सकता है। सत्र में भाजपा सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी। एक दिवसीय सत्र के दौरान विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार हैं।
 

हैदराबाद की मुंबई पर आसान जीत

ट्रेविड हेड और हेनरिक क्लासेन के तूफानी अर्धशतक से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हराया। इस जीत से सनराइजर्स की टीम 9 मैच में 12 अंक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई की टीम 8 मैच में 4 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। ALSO READ: हेड और क्लासेन ने हैदराबाद को दिलाई मुंबई पर आसान जीत, 244 की चेस का बना मजाक
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Poll of Polls : 5 राज्यों में किसकी बन रही सरकार? पढ़िए पोल्स ऑफ पोल्स के अनुमान