कोरियाई कंपनी एलजी ने एलजी ऑप्टिमस एल सिरीज को आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा था कि ऑप्टिमस एल8 या एलजी ऑप्टिमस एलजी ऑप्टिमस एल 7- 2 हो सकता है। लेकिन एलजी ने इसे भी ऑड नंबर रखते हुए एलजी ऑप्टिमस एल9 लांच किया।
इस डिवाइस में 4.7 इंच का डिस्प्ले लगा है। 1 गीगा हर्ट्ज ड्यूल कोर प्रोसेसर लगा है तथा 1 जीबी की रैम है। रियर कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में वीजीए कैमरा लगा है। 2150 एमएएच बैटरी का रिस्पांस अच्छा है और एंड्रायड 4.0 पर यह चलता है। कीमत की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
नए सिरे से डिजाइन किया गया वचुअल क्वर्टी में न्यू लैंग्वेज ट्रांसलेशन एप्लीकेशन भी है। पहले इसे माय स्टाइल कीबोर्ड कहा जाता था और अब आप कीज की जगह बदल भी सकते हैं जिससे एक हाथ से टाइप करना आसान हो जाता है। इसमें एक लेटर क्यू ट्रांसलेटर है जो कि विभिन्न वाक्यों को 44 भाषाओं में ट्रांसलेट कर सकता है।