• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. PM Narendra Modi: कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की एंट्री, मोदी बोले- कर्नाटक को बनाना है नंबर वन
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 मई 2023 (13:22 IST)

PM Narendra Modi: कर्नाटक चुनाव में बजरंग बली की एंट्री, मोदी बोले- कर्नाटक को बनाना है नंबर वन

Narendra Modi
Karnataka Assembly Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दक्षिण कन्नड़ जिले के मुल्की में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर साधा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से 'बजरंग बली की जय...' के नारे भी लगवाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कर्नाटक में विकास और शांति की दुश्मन है। कांग्रेस आतंक के आकाओं को बचाती है, तुष्टिकरण करती है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 10 मई मतदान का दिन बहुत दूर नहीं है। भाजपा का संकल्प है कि कर्नाटक को नंबर 1 बनाना है। कर्नाटक में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना और कर्नाटक को मैन्युफैक्चरिंग सुपर पावर बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट मांग रही है और कह रही है कि हमारा एक नेता रिटायर होने वाला है। वो आपका वोट इसलिए चाहती है क्योंकि उनका एक नेता रिटायर हो रहा है। 
 
पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं से मोदी ने कहा कि जो जीवन में पहली बार वोट देने जा रहे हैं, वो कर्नाटक का भविष्य तय करने जा रहे हैं। पहली बार वोट देने जाने वाले मेरे बेटे-बेटियों आपको अगर अपना करियर बनाना है, अपने मन का काम करना है तो यह कांग्रेस के रहते संभव नहीं होगा। कर्नाटक में अगर अस्थिरता रही तो आपका भाग्य भी अस्थिर रहेगा।
 
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश हमारे सैनिकों का आदर करता है, उनका सम्मान करता है, जबकि कांग्रेस हमारी सेना का अपमान करती है, हमारे सैनिकों का अपमान करती है। आज पूरी दुनिया भारत में डेमोक्रेसी और डेवलपमेंट को देखकर उसे सम्मान दे रही है, लेकिन रिवर्स गियर कांग्रेस दुनिया भर में घूम-घूम कर देश को बदनाम कर रही है।
 
कांग्रेस विकास और शांति की दुश्मन : उन्होंने कहा कि देश में जहां भी लोग शांति और प्रगति चाहते हैं, वो सबसे पहले अपने राज्य से कांग्रेस को बाहर कर देते हैं। अगर समाज में शान्ति है तो कांग्रेस शांत नहीं बैठ पाती, अगर देश प्रगति करता है तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती। कांग्रेस शांति और विकास की दुश्मन है। कांग्रेस की पूरी राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है। कर्नाटक के लोगों ने खुद कांग्रेस का ये खौफनाक चेहरा देखा है।
 
उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र मोदी का बजरंग बली की जय का नारा कांग्रेस द्वारा बजरंग दल जैसे कट्‍टरपंथी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। मोदी के जयकारे को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। 
ये भी पढ़ें
जयराम रमेश का पलटवार, भाजपा राज में पटरी से उतरा कर्नाटक का इंजन