1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
Written By भाषा

फैशन हुआ ऑनलाइन

फैशन
ND
दशक के खत्‍म होते होते फैशन के रंग-ढंग में डि‍जाइन से लेकर उसके बाजार तक काफी परि‍वर्तन हुए हैं। अब कम दाम वाले टैग के साथ डिजाइनर कपड़ा उपलब्ध करवाने वाली ऑनलाइन दुकानें धीरे-धीरे भारतीय फैशन बाजार का हिस्सा बनती जा रही हैं।

फैशन वेबसाइट ग्राहकों में समाज कई तरह के लोग शामिल हैं। जहाँ एक ओर नए माता-पिता अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीद रहे है, वहीं व्यस्त महिला अधिकारी भी अलग बिजनेस सूट के लिए इन्हें ऑर्डर दे रही है। यहाँ तक की लड़के भी अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नए डिजाइन वाले ड्रेसेस की खरीदारी के लिए वेबसाइट की मदद ले रहे हैं।

ये वेबसाइट एक प्रकार से अपने ग्राहकों को आकषर्क पेशकश या सोशल नेटवर्किंग साइट जैसे की फेसबुक और ट्वीटर के जरिये आमंत्रित करते है। ये वेबसाइट स्थानीय और वैश्विक स्तर के पोशाक जो कि भारत में असानी से उपलब्ध नहीं हैं, आर्फर करते है।

देश के अग्रणी ऑनलाइन खरीदारी सुविधा प्रदाता कंपनी ईबेइंडिया के मुताबिक आनलाइन खरीदी जाने वाली वस्तुओं में कपड़े का स्थान दूसरा है।

ईबेइंडिया के वरिष्ठ मैनेजर दीपा थामस ने कहा कि ईबेइंडिया पर सौदों की तीव्रता के मुताबिक आनलॉइन सर्वाधिक खरीदारी गहने की होती है। इसके बाद कपड़े का स्थान आता है। प्रत्येक छह मिनट में एक कपड़े की बिक्री होती है जिसमें से अधिकांश साड़ी, सलवार, कमीज, टीशर्ट और पुरुषों द्वारा रोजमर्रा इस्तेमाल किए जाने वाला शर्ट होता हैं।

एक अन्य वेबसाइट 99लेबल्स डॉट कॉम के सह संस्थापक और मुख्यकार्यकारी अधिकारी इशत स्वरूप ने कहा भारत में फैशन कभी भी केंद्र में नहीं रहा है। यहाँ पोर्टलों का ध्यान यात्रा, किताब, मशीन और प्रौद्योगिकी पर केन्द्रित रहता है और इनके मुख्य ग्राहक मर्द होते है। लेकिन मेरा वेबसाइट इससे हट के है। समय अधारित ऑनलाइन बिक्री की सुविधा देने और महिलाओं पर केन्द्रित वेबसाइट शुरू करने वाला यह पहला वेबसाइट है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें