सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली को हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगा सनराइजर्स
- बढ़ी केकेआर की मुसीबत, 100 प्रतिशत फिट नहीं यह तूफानी बल्लेबाज
- पंजाब को हराकर रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार
- एंड्रयू टाई ने राजस्थानी बल्लेबाजों पर डाली 'नकेल'
- अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 103 छक्के लगाने वाला यह बल्लेबाज आईपीएल में इंतजार करता रह गया
इस बल्लेबाज ने उसकी पसंद के क्रम पर उतारने पर दिखाया अपना जलवा
राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर और बल्लेबाज जोस बटलर को जबसे उनकी पसंद के क्रम पर आने का मौका दिया जा रहा है, तब से वे अपने बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इस बात का दुख टीम के मेंटर और कप्तान को भी होगा कि क्यों उन्हें पहले इस क्रम पर नहीं भेजा गया? अपने एक धुआंधार बल्लेबाज का सही इस्तेमाल नहीं कर पाने का अफसोस जरूर होगा।
जोस बटलर से जबसे ओपनिंग करवाई जा रही है, तब से नतीजा सबके सामने है। पिछले 3 मैचों में ओपनिंग करते हुए बटलर ने 82, 51 और 67 रनों की पारियां खेलीं। राजस्थान ने बटलर को दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में ओपनिंग में उतारा, तो उन्होंने मात्र 18 गेंदों में अर्द्धशतक ठोंक दिया। इसके बाद बटलर ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 39 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली और अब एक बार फिर पंजाब को निशाने पर लेते हुए उन्होंने 27 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया।
ओपनिंग से पहले बटलर को तीसरे और चौथे नंबर पर भेजा जा रहा था, मगर वे कुछ कर नहीं पा रहे थे। मगर जबसे वे ओपनिंग में आए, तब से उनका बल्ला बोल रहा है। आईपीएल के पिछले सीजन में बटलर ने मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग करते हुए गजब का प्रदर्शन किया था लेकिन राजस्थान ने उनका बैटिंग ऑर्डर बदलकर अपना ही नुकसान कर लिया।
