suvichar
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. Srinath Arvind, Royal Challengers Bangalore,

IPL 10 : रॉयल चैलेंजर्स के क्रिकेटर ने दिया यह बयान

Srinath Arvind
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रही है, लेकिन टीम के तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने कहा कि उनकी टीम में मौजूदा प्रीमियर लीग में पासा पलटने की क्षमता है।
 
गुजरात लायंस के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच से पूर्व अरविंद ने कहा, निश्चित तौर पर हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों का समूह है। हमें पता है कि हमें सभी छह मैच जीतने होंगे। आरसीबी की टीम अगर छह में से एक भी मैच गंवाती है तो वह लीग से जल्द बाहर होने की दहलीज पर पहुंच जाएगी।
 
अरविंद ने कहा, निश्चित तौर पर दबाव होगा। हमें सकारात्मक रहना होगा। हमें सभी मैच जीतने होंगे। पिच के बारे में पूछने पर अरविंद ने कहा कि यह पिछले साल की तुलना में धीमी हो गई है।
 
उन्होंने कहा, हां, पिच थोड़ी धीमी हो गई है। यह पिछले साल जितनी अच्छी नहीं है। लेकिन यह प्रतिस्पर्धी पिच है। दिन-प्रतिदिन यह धीमी हो रही है लेकिन फिर भी प्रतिस्पर्धी विकेट है। स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल की खराब फार्म पर अरविंद ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए हर साल शीर्ष फार्म में रहना संभव नहीं है और क्रिकेट में ऐसा होता है। (भाषा)