1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nepal
Written By
Last Modified: काठमांडू , शनिवार, 25 जुलाई 2015 (14:00 IST)

नेपाल में भूकंप के हल्के झटके

Nepal
काठमांडू। नेपाल में शुक्रवार को तकरीबन आधी रात को 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल में 25 अप्रैल को विनाशकारी भूकंप आया था। इसके बाद से देश भूकंप बाद के बार-बार आ रहे झटकों से जूझ रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया कि रात 12 बजकर 5 मिनट पर आए भूकंप बाद के इस झटके का केंद्र काठमांडू के पूर्व में 75 किलोमीटर दूर डोलखा जिले में था।

इसके साथ ही गोरखा भूकंप के बाद से 4 या इससे अधिक तीव्रता वाले कुल 355 झटके आए हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
इस तरह तैयार होते हैं जांबाज सैनिक...(फोटो)