• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 20 people killed in attack by gunmen in Nigeria
Last Updated :अबुजा , मंगलवार, 3 जून 2025 (21:53 IST)

Nigeria: बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर बंदूकधारियों के हमलों में 20 लोगों की मौत

Gunmen attack in Nigeria
Attack by gunmen in Nigeria: नाइजीरिया (Nigeria) के उत्तर-मध्य बेन्यू राज्य में कई समुदायों पर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा एक साथ किए गए हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत (20 people killed) हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बेन्यू पुलिस के प्रवक्ता उदेमे एडेट ने बताया कि हमले रविवार देर रात ग्वेर वेस्ट और अपा क्षेत्रों के समुदायों में हुए। एडेट ने बताया कि अपा में 12 और ग्वेर वेस्ट में 10 लोगों की मौत हो गई लेकिन स्थानीय मीडिया की खबरों में मरने वालों की संख्या 30 से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि हमलों में जीवित बचे 5 लोगों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।
 
पुलिस मारे गए लोगों की संख्या कम बताती है : नाइजीरियाई पुलिस अक्सर हमलों की जानकारी देते समय स्थानीय अधिकारियों और गवाहों की तुलना में मारे गए लोगों की संख्या कम बताती है। बेन्यू के गवर्नर हयासिंथ आलिया के ‘चीफ ऑफ स्टाफ’ पॉल बायम ने सोमवार को कहा कि प्रशासन राज्य में हमलों को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। पिछले सप्ताह ग्वेर वेस्ट के एओंडोना गांव पर हुए हमले में बंदूकधारियों ने कम से कम 20 लोगों की हत्या कर दी थी।
 
हालांकि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इन हत्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है, लेकिन नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में इस तरह के हमले आम बात है, जहां स्थानीय चरवाहे और किसान अक्सर भूमि और पानी तक सीमित पहुंच को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
गुजरात में corona का विस्फोट, 108 नए मामले आए सामने, 1 मरीज की मौत