सम्बंधित जानकारी
- 12 माह में कौन-कौन सी एकादशी आती है, जानिए
- किस हिन्दू माह में आती है कौन-सी एकादशी, क्या है व्रत रखने के फायदे
- Ekadashi 2021 Rules : एकादशी के नियम, जानिए क्या नहीं करना चाहिए इस दिन
- Ekadashi dates in 2021 : वर्ष 2021 में कब-कब आएगा एकादशी व्रत, पढ़ें संपूर्ण सूची
- विजया एकादशी 2021 : जानिए व्रत रखने की खास 10 बातें
एकादशी भजन : इस पवित्र Bhajan से करें एकादशी पर जागरण
* एकादशी भजन
ग्यारस माता से मिलन कैसे होय कि पांचों खिड़की बंद पड़ी।
पहली खिड़की खोलकर देखूं, कूड़ा-कचरा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि झाड़ू-बुहारा करती चलूं। ग्यारस माता से...
दूजी खिड़की खोलकर देखूं, गंगा-जमुना बहे।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि स्नान करके चलूं। ग्यारस माता से...
तीजी खिड़की खोलकर देखूं, घोर अंधेरा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि दीया तो लगाती चलूं। ग्यारस माता से...
चौथी खिड़की खोलकर देखूं, तुलसी क्यारा होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि जल तो चढ़ाती चलूं। ग्यारस माता से...
पांचवीं खिड़की खोलकर देखूं, सामू मंदिर होय।
मुझमें इतनी अकल नहीं आई कि पूजा-पाठ करती चलूं। ग्यारस माता से...
संकलनकर्ता - श्रीमती चंद्रमणी दुबे