सम्बंधित जानकारी
- क्या रोजे में वैक्सीन लगाने से रोजा टूट जाता है? पढ़ें खास जानकारी
- अगर आप वैक्सीन लगाना चाहते हैं तो आपको यह जानना चाहिए
- क्यों जरूरी है 18 से ऊपर वालों को Corona Vaccine?
- वैक्सीन लगाने चार्टर्ड प्लेन से दुबई जा रहे भारतीय रसूखदार, खर्च कर रहे 55 लाख रुपये!
- मुश्किल में देवेंद्र फडणवीस, 23 साल के भतीजे ने कैसे ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज...
Assocham | एसोचैम ने किया टीकाकरण की उम्र घटाने के फैसले का स्वागत, कहा- इससे लोगों का भरोसा बढ़ेगा
नई दिल्ली। उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा है कि सरकार का एक मई से 18 साल से अधिक की आयु के सभी लोगों के लिए कोविड टीकाकरण को खोलने से मुश्किलों से जूझ रहे लोगों का भरोसा कायम करने में मदद मिलेगी।
एसोचैम ने मंगलवार को बयान में कहा कि टीकाकरण तेज होने से कोविड-19 के मामले घटेंगे और अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार रफ्तार पकड़ सकेगा। इससे लोगों की आजीविका को बचाने में मदद मिलेगी। चैंबर ने कहा कि और वैक्सीन कैंडिडेट को मंजूरी की प्रक्रिया तेज करना टीकाकरण को व्यापक करने की दृष्टि से एक निर्णायक उपाय है। एसोचैम ने कहा कि टीकाकरण की आयु को घटाकर 18 साल करने से मुश्किल हालात का सामना कर रहे लोगों का भरोसा कायम किया जा सकेगा। (भाषा)
