सैफ अली खान ने पूरी की 'आदिपुरुष' की शूटिंग, लंकेश के किरदार में आएंगे नजर
साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रभास जल्द ही कई पैन इंडिया फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इन्हीं में से एक फिल्म 'आदिपुरुष' है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
इस फिल्म में प्रभास राम का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं सैफ अली खान लंकेश के किरदार में दिखेंगे। ताजा खबरों के अनुसार सैफ अली खान ने इस फिल्म की अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है।
Its a film wrap for Lankesh!!! Had so much fun shooting with you SAK!!!#SaifAliKhan #Adipurush #AboutLastNight pic.twitter.com/WLE8n0Ycu7
— Om Raut (@omraut) October 9, 2021
इस बात की जानकारी निर्देशक ओम राउत ने ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सैफ अली खान केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, लंकेश ने फिल्म खत्म कर ली है, सैफ अली खान के साथ शूटिंग करने में बहुत मजा आया।
बता दें कि इस फिल्म में कृति सेनन और सनी सिंह भी नजर आने वाले हैं। कृति फिल्म में सीता का और सनी सिंह लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले हैं।

