1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Don 3, Shah Rukh Khan, Farhan Akhtar
Written By

डॉन 3 को लेकर खास बात

डॉन 3
डॉन 2 की रिलीज के बाद से ही 'डॉन 3' की चर्चाएं चल रही हैं। 'डॉन 3' के सवालों का सामना अक्सर शाहरुख खान और फरहान अख्तर को लगातार करना पड़ा है। फरहान और शाहरुख ने कहा कि वे वक्त आने पर बताएंगे और यह वक्त आ गया है। 
'डॉन 3' के निर्माताओं में से एक रितेश सिधवानी ने 'डॉन 3' बनाने की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार फरहान को एक आइडिया जम गया है और वे उस पर स्क्रिप्ट लिखना शुरू करने वाले हैं। इसका मतलब साफ है कि 'डॉन 3' अब बनेगी। 
 
डॉन के किरदार में शाहरुख खान ही नजर आएंगे, लेकिन हीरोइन कौन होगी इसके बारे में वक्त आने पर बताया जाएगा।