Narottam Mishra की एसपी को चेतावनी, आशुतोष तिवारी में टिकट काटने की हिम्मत नहीं है
Datia By-Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के जबरदस्त बवाल और उसके बाद पुलिस की कार्रवाई का मामला गुरुवार को फिर गर्मा गया। दतिया भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने मंच से ही पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसपी के चेतावनी दे डाली। एसपी साहब, किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे कार्यकर्ताओं का नुकसान कर दे. मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं।
दतिया के पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यह जो माइक से सारी रिकॉर्डिंग हो रही है, इसे पुलिस वाले ध्यान से सुनें और खासकर एसपी साहब सुनें। मैं भूलने वाला प्राणी नहीं हूँ, मैं सब याद रखता हूं। अपने भाषण में पूर्व मंत्री ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि चक्काजाम खुलवाना पुलिस की जिम्मेदारी थी, लेकिन आंसू गैस के गोले कार्यालय पर क्यों दागे गए? उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या कार्यालय की बिल्डिंग को सड़क पर रख दिया गया था?
पार्टी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा आशुतोष तिवारी में उनका टिकट काटने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग कहने लगे कि आशुतोष ने टिकट काट दिया। उनकी क्षमता है टिकट काटने की? टिकट काटने वाले कोई और है, वहां हमें बात करनी है, हम करेंगे।
#datiabyelection #narottammishra #ashutoshtiwari #bjp #mppolitics #datianews #madhyapradeshnews #viral #viralvideo #viralnews
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en