America के उपराष्ट्रपति JD Vance को Netanyahu का करारा जवाब- मेरे पास भारत जैसा मजबूत दोस्त
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को जवाब देते हुए कहा कि इजराइल के भारत सहित कई देशों के साथ इजराइल के मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं। उन्हें भारत से व्यापक जनसमर्थन भी मिलता है। वेंस ने कहा
था कि अमेरिका ही दुनिया में इजराइल का एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी है। फॉक्स न्यूज के एक शो में नेतन्याहू से जेडी वेंस के बयान पर प्रतिक्रिया पूछी गई जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने वॉशिंगटन को यरुशलम का सबसे करीबी सहयोगी बताया था। वेंस ने इसके साथ ही इजरायली कैबिनेट को ईरान के साथ शांति समझौते की आलोचना करने के बजाय इसका समर्थन करने की सलाह दी थी। इस पर नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के अलावा भी इजरायल के दोस्त हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमारे पास कुछ दूसरे दोस्त भी हैं, जैसे कि छोटा सा देश भारत है। इसकी 1.4 अरब की आबादी है और हमें वहां जबरदस्त समर्थन मिलता है। उन्हें सोशल मीडिया पर भारत के लोगों से बहुत सारे सपोर्ट वाले मैसेज मिलते हैं।
#Netanyahu #KhameneiFuneral #IndiaIsraelRelations #JDVance #NetanyahuOnJDVance #Israel #India #JDVance #DonaldTrump #WorldNews #BreakingNews #InternationalNews #HindiNews #LatestNews
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en