Indore Tendua news: घरों में घुसा तेंदुआ, डिलीवरी बॉय पर 6 फीट दूर से मारा झपट्टा, मच गया हड़कंप
इंदौर स्थित बिचौली मर्दाना गांव में 7 जुलाई 2026 को तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत फैल गई। एक बाइक सवार पर तेंदुए के अचानक हमले का वीडियो सामने आया है, जो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे एक डिलीवरी बॉय पर तेंदुआ अचानक झपट पड़ता है। अचानक हुए इस हमले से आसपास के लोग भी घबरा गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के बाद तेंदुआ पास के एक मकान में घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों में और अधिक दहशत फैल गई। कई रहवासियों ने तेंदुए के वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए।
#leopardattack #indorenews #breakingnews #wildlife #bicholimardana #safetyalert #mpnews #leopardsighting #cctvfootage #mpnews #viralvideo #viral
अपने काम की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/utility
सिनेमा जगत (बॉलीवुड) की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/entertainment
देश-दुनिया की खबरें, बॉलीवुड न्यूज, धर्म-ज्योतिष आदि पढ़ने के लिए क्लिक करें-
https://hindi.webdunia.com/
ऐसे ही वीडियो देखने के लिए चैनल सब्सक्राइब ज़रूर करें-
https://www.youtube.com/channel/UCUwiVO9Uq7ks1LWHHY7ZARQ
वेबदुनिया हिन्दी के इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी आप जुड़ सकते हैं-
Facebook : https://www.facebook.com/webduniahindi/
Twitter : https://twitter.com/webduniahindi
Instagram : https://www.instagram.com/webduniahindi/
वेबदुनिया हिन्दी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.webdunia.app&hl=en