कोई भी व्यक्ति कभी यह स्वीकार नहीं करेगा कि वह सेक्स को लेकर कुछ गलत कर रहा है। किशोरावस्था व्यकित सोचता है कि वह सेक्स के बारे में सब कुछ जानता है, लेकिन उसके उलट भी होता है। इस कारण से बहुत से लोगों के जीवन से सेक्स ही गायब हो जाता है या फिर वे इसका सही आनंद ही नहीं ले पाते हैं।
बहुत सारे लोगों के दिमाग में सेक्स को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हो सकती हैं जो कि उनके विवाहित जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। हम यहां नौ भ्रांतियों की चर्चा कर रहे हैं, जो आपके सेक्स जीवन को प्रभावित कर सकती हैं... 1. जरूरी नहीं है कि महिलाएं अपने मासिक स्राव के दौरान गर्भवती हो जाती हों। इसकी संभावना कम होती है। हालांकि यह संभव भी हो सकता है क्योंकि एक महिला का डिम्ब और पुरुष का शुक्राणु गर्भाशय के वातावरण में कई दिनों तक निष्क्रिय पड़ा रह सकता है।
क्या सेक्स से हार्टअटैक हो सकता है... पढ़ें अगले पेज पर....
2. सेक्स से आपको हार्ट अटैक हो सकता है। हालांकि बूढ़े लोगों के बारे में सुना जाता है कि सेक्स के दौरान उत्तेजित होने से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत तक हो गई। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आप धूम्रपान नहीं करते हैं या मधुमेह के रोगी नहीं हैं तब दस लाख में से एक अवसर होता है कि आपको सेक्स के दौरान दिल का दौरा पड़े।
3. विवाहित पुरुष हस्तमैथुन नहीं करते : यह पूरी तरह से गलत धारणा है वरन सच तो यह है कि जो लोख अपने सेक्स पार्टनर के साथ रहते हैं वे अकेले रहने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं।
कब धोखा देते हैं महिला-पुरुष एक दूसरे को... पढ़ें अगले पेज पर...
4. सेक्सुअल पीक्स (चरमोत्कर्ष) में दस वर्ष का अंतर होता है। बहुत से लोग मानते हैं कि मर्द का यौन चरमोत्कर्ष बीस से तीस के बीच होता है, जबकि महिलाएं इसे मध्य अवस्था में महसूस करती हैं। सच तो पुरुष और स्त्री इसे जीवन भर अनुभव करते हैं और उम्र का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
5. मर्द अपनी सेक्स पार्टनर को धोखा देता ही है। धोखा देना अनिवार्य नहीं है और इसका उम्र से भी कोई संबंध नहीं है। वास्तव में पुरुष और महिला तब एक दूसरे को धोखा देते हैं, जबकि वे अपने संबंधों में खुश नहीं होते हैं।
चरमसुख का मोजों से संबंध... पढ़ें अगले पेज पर...
6. चरम सुख का मोजों से संबंध : ऐसा भी माना जाता है कि जो महिला और पुरुष अपने मोजे पहनकर सेक्स करते हैं, उन्हें चरम सुख की प्राप्ति होती है और जो ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें यह सुख नहीं मिलता है। इस मामले में सबसे बड़ी बात तो यह है कि आप सबसे अच्छा सेक्स तब कर पाते हैं, जबकि आप सबसे ज्यादा आरामदायक स्थिति में होते हैं। इसका मोजे पहनने या न पहनने से कोई लेना देना नहीं है।
7. पुरुषों का घर के काम करना महिलाओं को उत्तेजित करता है। वास्तव में एक सफल विवाह के लिए जरूरी है कि पति और पत्नी मिल जुलकर घर के काम करें। इस मामले में एक अध्ययन से यह बात सामने आई कि अगर पुरुष खाना पकाने, साफ सफाई करने और कपड़े धोने का काम करने लगे तो वह कम सेक्स करता है। लेकिन अगर उसे कार की मरम्मत करना, बिल चुकाने हों या लॉन साफ करना हो तो वह ज्यादा सेक्स करता है।
लिंग का बड़े हाथ-पांवों से क्या संबंध है... पढ़ें अगले पेज पर...
8. महिलाओं को सेक्स जरूरी नहीं : लोग यह बात सदियों से कहते आ रहे हैं कि महिलाओं की तुलना में पुरुष की सेक्स ड्राइव अधिक प्रवल होती है। यह पूरी तरह से गलत बात है। वास्तव में शोधों से यह बात साबित हुई है कि महिलाओं को विभिन्न तरीकों से अधिक सेक्स की जरूरत होती है। वास्तव में हम महिलाओं को एक सेक्सुअल प्राणी बना देते हैं और इस मामले में हम सांस्कृतिक तौर पर महिलाओं के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं।
9. बड़े हाथ, पैरों का अर्थ बड़ा लिंग : हाथ, पैरों और शरीर के सभी अंगों के विकास में एक ही जीन्स सक्रिय होते हैं और इनके ही कारण पूरे शरीर का विकास होता है। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि बड़े पैरों वाले पुरुषों के लिंग अनिवार्य रूप से बड़े होते हैं। लिंग के बारे में आप हाथ-पैर देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।