Last Modified: रियो डि जेनेरियो ,
शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 (07:30 IST)
अदिति संयुक्त आठवें स्थान पर
रियो डि जेनेरियो। भारत की अदिति अशोक लगातार दूसरे दौर में तीन अंडर 68 के स्कोर के साथ यहां रियो ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा के बाद संयुक्त आठवें स्थान पर चल रही हैं।
बुधवार तक संयुक्त सातवें स्थान पर चल रही अदिति का कुल स्कोर दो दौर के बाद छह अंडर 136 है और वह पदक की दौड़ में बनी हुई हैं।
इस बीच दक्षिण कोरिया की इनबी पार्क लगातार दूसरे दौर में पांच अंडर 66 के स्कोर से कुल 10 अंडर 132 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं।
दिन का सर्वश्रेष्ठ आठ अंडर का प्रदर्शन करने वाली अमेरिका की स्टेसी लुईस कुल नौ अंडर 133 के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं। (भाषा)