1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gonda Medical College

गोंडा मेडिकल कॉलेज का ऑर्थो वार्ड में चूहे, DM की फटकार पर जांच के आदेश

Gonda Medical College
मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। मेडिकल कॉलेज के वार्ड में खुलेआम आवारा कुत्ते और बड़े-बड़े चूहे ऑक्सीजन पाइपलाइन, मरीजों के बेड और उनके अगल-बगल घूमते दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो भी मेडिकल कॉलेज के ऑर्थो वार्ड में भर्ती मरीजों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। 
 
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से चूहे पहले ऑक्सीजन पाइप लाइन के पास घूम रहे हैं। फिर ऑक्सीजन पाइप लाइन पर चढ़ते उतरते नजर आ रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक वीडियो सामने आने के बाद डीएम की फटकार पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
खामनेई के खिलाफ ट्रंप ने फूंका बिगुल, बोले- ईरानी देशभक्तों, विरोध रखें जारी, आ रही है मदद