1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Manish Sisodia on university exam

मनीष सिसोदिया का ऐलान, दिल्ली में इस साल यूनिवर्सिटी की परीक्षा नहीं

Manish Sisodia
नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के चलते आगामी सभी सेमेस्टर और अपने तहत आने वाले विश्वविद्यालयों की अंतिम परीक्षाएं रद्द करने का फैसला किया है।
 
सिसोदिया ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों से कहा गया है कि वे किसी पद्धति के जरिए मूल्यांकन कर अपने छात्रों को प्रमोट करें तथा डिग्री प्रदान करें।
 
सिसोदिया ने कहा कि विश्वविद्यालयों में वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण अध्ययन प्रभावित हुआ है, अत: परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। अभूतपूर्व समय में अभूतपूर्व फैसलों की आवश्यकता है। (भाषा) 
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कोरोना का कहर, सख्त लॉकडाउन लागू