शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. break my hands tehseen poonawalla dares anantkumar hegde with pic hugging his hindu wife
Written By
Last Modified: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (12:15 IST)

मोदी के मंत्री को चुनौती, लो छू लिया हिन्दू लड़की को, अब हाथ तोड़कर बताओ...

मोदी के मंत्री को चुनौती, लो छू लिया हिन्दू लड़की को, अब हाथ तोड़कर बताओ... - break my hands tehseen poonawalla dares anantkumar hegde with pic hugging his hindu wife
केंद्रीय कौशल विकास मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के 'हिन्दू लड़कियों' को लेकर दिए बयान के बाद खलबली मच गई थी। सोशल मीडिया मीडिया पर इस बयान को लेकर हेगड़े की खूब आलोचना हो रही है। कांग्रेस समर्थक तहसीन पूनावाला ने इस बयान को लेकर हेगड़े पर पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री को चुनौती देते हुए पत्नी मोनिका के साथ फोटो ट्‍वीट करते हुए लिखा कि 'अनंत हेगड़ेजी मेरे हाथों ने एक हिन्दू लड़की को छू लिया है, अब आप जो करना चाहते हैं कीजिए।
 
कर्नाटक के कोड़ागू में रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने कहा था कि 'जो हाथ हिन्दू लड़की को छुए, वह बचना नहीं चाहिए। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पूनावाला ने उन पर पलटवार किया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ फोटो ट्‍वीट की। मोनिका, रॉबर्ट वाड्रा की कजन हैं। 
 
हेगड़े का कहना था कि हमें अपनी समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से सोचना होगा, हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। हेगड़े ने कहा कि 'हमारे आस-पास जो हो रहा है, उस पर भी निगाह रखनी चाहिए।
 
ट्‍विटर पर छिड़ा युद्ध : हेगड़े के इस बयान के बाद कर्नाटक के कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर युद्ध छिड़ गया।  गुंडुराव ने हेगड़े के इस बयान की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के विकास में हेगड़े के योगदान और उपलब्धियों पर भी सवाल उठाया।
 
हेगड़े ने ट्वीट किया कि मैं अपनी उपलब्धियों के बारे में जरूर बताऊंगा, लेकिन क्या उससे पहले गुंडुराव बताएंगे कि उनकी क्या उपलब्धि है। मैं तो यही जानता हूं कि वे मुस्लिम लड़की के पीछे भागते थे। इस पर दिनेश गुंडुराव ने ट्वीट किया कि हेगड़े को सार्वजनिक मंच पर बातचीत करने का तरीका नहीं पता है। शायद उन्होंने हिन्दू ग्रंथ नहीं पढ़े हैं।
ये भी पढ़ें
जब बापू ने किया मलेरिया की दवाई लेने से इंकार... जानिए फिर क्या हुआ..