• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2024 : Samajwadi Party replaces Meerut candidate, names Atul Pradhan in fresh list
Written By
Last Modified: लखनऊ , सोमवार, 1 अप्रैल 2024 (23:59 IST)

SP ने 2 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए, मेरठ में अब अतुल प्रधान पर दांव लगाया

SP ने 2 लोकसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए, मेरठ में अब अतुल प्रधान पर दांव लगाया - Lok Sabha Elections 2024 : Samajwadi Party replaces Meerut candidate, names Atul Pradhan in fresh list
समाजवादी पार्टी (SP) ने सोमवार की देर रात अपने दो और उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें मेरठ में पार्टी ने उम्मीदवार बदलते हुए सरधना के विधायक अतुल प्रधान पर दांव लगाया है। सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर सूची साझा की जिसमें मेरठ से अतुल प्रधान और आगरा (आरक्षित) से सुरेश चंद कदम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पार्टी ने पहले मेरठ में भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन अब उनका टिकट काट दिया।
 
इस सीट पर भाजपा ने रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभा कर विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। अतुल प्रधान पार्टी का युवा चेहरा हैं, जिनका गोविल से मुकाबला होगा।
 
मेरठ में दूसरे चरण में 26 अप्रैल और आगरा में तीसरे चरण में सात मई को मतदान होगा। भाषा
ये भी पढ़ें
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, वे संविधान में बदलाव की बात कर रहे : अजित पवार