Last Modified: सैन फ्रांसिस्को ,
गुरुवार, 17 जनवरी 2008 (12:30 IST)
एप्पल ने बनाया सबसे पतला लैपटॉप
कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कंपनी 'एप्पल' ने दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप बनाया है। एप्पल के नए 'मैकबुक एयर' लैपटॉप की कुल मोटाई दो सेंटीमीटर से भी कम है।
सालाना मैकवर्ल्ड समारोह के दौरान एप्पल के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी श्री स्टीव जॉब्स ने इस लैपटॉप के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि यह दुनिया का सबसे पतला लैपटॉप जरूर है, मगर किसी भी अन्य लैपटॉप के सामान्य की-बोर्ड को इसमें बरकरार रखा गया है।
इस अवसर पर उन्होंने आईफोन का नया मॉडल भी पेश किया। साथ ही आईरेंटल्स और एक बेतार उपकरण भी पेश किया। यह बेतार उपकरण मैक कम्प्यूटरों और लैपटॉप से अपने आप डाटा का बैकअप लेता रहेगा।