biodatamaker
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hillary clinton

ट्रंप ने कहा, हिलेरी रॉटेन क्लिंटन

Hillary clinton
रौनोक (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी को हिलेरी रॉटेन क्लिंटन कहा है।
वर्जीनिया के रौनोक में एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने मंगलवार को कम उर्जा के लिए क्लिंटन पर निशाना साधा। उन्होंने तर्क दिया कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने अपने नाम के एक शब्द रोधम को इसलिए हटा दिया क्योंकि यह रॉटेन की तरह लगता है।
 
ट्रंप ने भीड़ से कहा कि वर्षों तक उन्होंने हिलेरी रोधम क्लिंटन का इस्तेमाल किया। रिपब्लिकन उम्मीदवार ने इसके बाद कहा, उन्होंने इसका त्याग क्यों किया? हिलेरी रॉटेन क्लिंटन, रॉटेन क्लिंटन। हिलेरी रॉटेन क्लिंटन, है न? वह इससे पहले क्लिंटन को बार-बार ‘क्रुक्ड हिलेरी’ कहते रहे हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
7 दिन में सीखिए कोई भी भाषा इन तरीकों से