• Webdunia Deals
Candidate Name जोरमथंगा
State मिजोरम
Party MNF
Constituency आईजाल ईस्ट-1
Candidate Current Position CM

Zoramthanga Biography in Hindi : जोरमथंगा (Zoramthanga) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही मंच साझा करने से इंकार कर दिया है। भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस और नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस का सदस्य होने के बावजूद मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने कहा है कि जब नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने आएंगे तो वे उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। ज़ोरमथांगा ने आइजोल ईस्ट-1 सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।
  
राजनीतिक करियर : जोरमथंगा 1966 में हुए मिजो स्वतंत्रता आंदोलन का ये हिस्सा रहे हैं और ये लंबे समय तक इस आंदोलन से जुड़े रहे थे। इस आंदोलन के नेता

Laldenga की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट इस राज्य में हुए विधानसभा चुनाव साल 1987 में जीत गई थी और इस राज्य में ये पार्टी सत्ता में आ गई थी। इसके बाद जोरमथांगा को इस राज्य का वित्त और शिक्षा विभाग सौंप दिया गया था।
 
1990 में Laldenga की मौत होने के बाद इस पार्टी के नए अध्यक्ष के रूप में जोरमथांगा को चुना गया था। इसके बाद साल 1998 में हुए चुनावों में इनकी पार्टी को फिर से जीत मिली थी और जोरमथांगा प्रथम बार इस राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
 
2003 में हुए विधानसभा चुनाव में इन्हें फिर से जीत मिली थी, लेकिन 2008 के चुनाव में जोरमथांगा ने जिन दो सीटों से चुनाव लड़ा था। ये उन दोनों सीटों को हार गए थे। 2013 के चुनाव में भी इनकी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को हार देखने को मिली थी।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Delhi 70 FEB, 05, 2025