Election Candidate Somnath Bharti 159.html

Candidate Name सोमनाथ भारती
State Delhi
Party AAP
Constituency MALVIYA NAGAR
Candidate Current Position MLA

Somnath Bharti profile in hindi : मालवीय नगर विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल सीटों में शामिल है। 2025 के विधानसभा चुनाव यहां से आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ भारतीय को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने तीन बार विधानसभा का चुनाव जीता है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सोमनाथ भारती को नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज से हार मिली। एक वकील के रूप में सोमनाथ भारतीय भारत के सर्वोच्च न्यायालय और दिल्ली उच्च न्यायालय में अभ्यास किया। सोमनाथ भारतीय 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रहे थे। 
 
राजनीतिक करियर : राजनीति में आने से पहले सोमनाथ भारती वकालत करते थे। एक वकील के रूप में सोमनाथ भारती दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में अभ्यास कर चुके हैं। 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर उन्होंने दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रहे। सोमनाथ भारती ने वर्ष 2016-17 के लिए दिल्ली विधानसभा की विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।  
 
जन्म और शिक्षा : सोमनाथ भारती का जन्म नवादा के हिसुआ बाजार में बरनवाल बनिया परिवार में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा एक स्थानीय स्कूल में हुई और इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए वे पटना चले गए। बाद में आईआईटी दिल्ली से एमएससी किया। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की।  उन्होंने 2007-08 और 2011-12 के लिए आईआईटी दिल्ली पूर्व छात्रसंघ के सचिव के रूप में और 2008 में आईआईटी दिल्ली के सीनेटर के रूप में भी कार्य किया।