Election Candidate Satish Upadhyay 165.html

Candidate Name सतीश उपाध्याय
State Delhi
Party BJP
Constituency MALVIYA NAGAR
Candidate Current Position BJP leader

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कई सीटों पर कड़ी टक्कर है। इन्हीं में से एक है मालवीय नगर सीट। यह दिल्ली की सबसे चर्चित सीट मानी जाती है। भाजपा ने इस सीट पर सतीश उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया है। वे आम आदमी पार्टी (AAP) के मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती और कांग्रेस के जितेंद्र कुमार कोचर को टक्कर दे रहे हैं। 
 
राजनीतिक करियर : दिल्ली के सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से पार्षद हैं और साल 2014 में लोकसभा चुनाव में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए थे।

इसके अलावा 2010-12 तक दिल्ली भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष रहे थे। 2018-19 के चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश में भी सहप्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उन्हें मध्यप्रदेश में दोबारा बड़ी जिम्मेदारी देकर भेजा था।