• Webdunia Deals
Candidate Name रमेश बिधूड़ी
State Delhi
Party BJP
Constituency KALKAJI
Candidate Current Position Former MP

Ramesh Bidhuri Hindi Profile : भाजपा ने कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी को चुनाव मैदान में उतारा है। रमेश बिधूड़ी भाजपा दिल्ली प्रदेश के महासचिव हैं। रमेश बिधूड़ी 2 बार सांसद और 3 बार विधायक रह चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ही रमेश बिधूड़ी बयानों को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं। पहले उन्होंने प्रियंका के गालों को लेकर बयान दिया और फिर आतिशी के सरनेम पर टिप्पणी की। बिधूड़ी ने कहा कि आतिशी हिरनी की तरह दिल्ली की सड़कों पर घूमती हैं।

कालकाजी में आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री आतिशी उनके सामने हैं तो कांग्रेस ने अपनी तेजतर्रार नेत्री अलका लांबा को मैदान में उतारा है। चुनावी हलफनामे के अनुसार रमेश बिधूड़ी ने 2 करोड़ 57 लाख 42 हजार की चल संपत्ति घोषित की है। अचल संपत्ति की बात करें तो 12 करोड़ 66 लाख की अचल संपत्ति है। 
 
राजनीतिक करियर : रमेश बिधूड़ी और उनका परिवार शुरू से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सक्रिय सदस्य रहा है। बिधूड़ी कॉलेज के दिनों से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 1983 से उन्होंने एबीवीपी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। बिधूड़ी को शहीद भगत सिंह कॉलेज का सेंट्रल काउंसलर और दिल्ली विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का सदस्य चुना गया। 2003-08 में वे भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। 
 
कब लड़ा पहला चुनाव : 1993 से ही बिधूड़ी ने अपने चुनावी सफर की शुरुआत की। तब वे दिल्ली की तुगलकाबाद सीट से चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे थे। 1998 में भी उन्हें हार मिली थी, लेकिन वे दूसरे स्थान पर आ गए थे। बिधूड़ी ने 2003 में तुगलकाबाद से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2008 में परिसीमन के बाद तुगलकाबाद निर्वाचन क्षेत्र को दो हिस्सों में बांट दिया गया और एक नया ओखला विधानसभा क्षेत्र बना। ओखला की जनता ने रमेश बिधूड़ी को अपना विधायक चुना।

2013 में उन्होंने तुगलकाबाद से फिर से चुनाव लड़ा और लगातार तीसरी बार विधायक बने। रमेश बिधूड़ी को पार्टी ने 2014 में दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया और वे पहली बार सांसद बने। 2019 में उन्होंने इस सीट पर फिर से जीत हासिल की। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया और वे जीतने में सफल रहे।
 
जन्म और शिक्षा : रमेश बिधूड़ी का जन्म 18 जुलाई 1961 को दक्षिण दिल्ली के ऐतिहासिक तुगलकाबाद गांव में हुआ। वे गुर्जर समुदाय से आते हैं। बिधूड़ी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज (एम) से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की और बाद में मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से कानून (LLB) में अपनी डिग्री पूरी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत भी की है।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Delhi 70 FEB, 05, 2025