• Webdunia Deals
Candidate Name के चंद्रशेखर राव
State तेलंगाना
Party BRS
Constituency गजवेल
Candidate Current Position CM

K Chandrasekhar Rao profile in hindi : के चंद्रशेखर राव (K Chandrashekhar Rao) दक्षिण की राजनीति के बड़े नाम हैं। कल्वाकुंतला चन्द्रशेखर राव, जिन्हें केसीआर के नाम से भी जाना जाता है। दक्षिण भारत की राजनीति उत्तर भारत की राजनीति से अलग है। वहां क्षेत्रीय पार्टियों का बोलबाला है। राष्ट्रीय पार्टियां वहां नगण्य रही है।
 
राजनीतिक जीवन : के चंद्रशेखर राव तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के सुप्रीमो हैं और वर्तमान तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। केसीआर राजनीति के पुराने खिलाड़ी माने जाते है. उन्होंने कई पार्टियां बदली और अंत में स्वयं की पार्टी बना ली वे केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। केसीआर ने अपनी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया है।
 
के चंद्रशेखर राव की राजनीतिक यात्रा की शुरुआत वर्ष सत्तर के दशक में हुई थी। उन दिनों वे मेडक जिले की यूथ कांग्रेस से जुड़ गए थे। तब के समय यूथ कांग्रेस के मुखिया संजय गांधी हुआ करते थे, लेकिन बाद में वे 1983 में एन टी रामा राव की पार्टी तेलुगुदेशम से जुड़ गए।

1985 में केसीआर सिद्धिपेट विधानसभा सीट से खड़े हुए। उसके बाद वे सिद्धिपेट से 1999 तक लगातार जीतते रहे। वे सिद्दिपेट से लगातार चार बार जीते। के चंद्रशेखर राव इस चुनाव में गजवेल (Gajwel Assembly) के साथ-साथ कामारेड्डी से भी चुनावी मैदान में हैं। 
 
केसीआर ने तेलंगाना राज्य के गठन के लिए लम्बे समय से संघर्ष किया था। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2001 में तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी का गठन भी किया था। राज्य की स्थापना के साथ ही वे 2 जून, 2014 को तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बने और राज्य में होने वाले दूसरे चुनाव वर्ष 2018 में वे पुनः जीतकर दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। केसीआर तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के अध्यक्ष भी है।
 
वर्ष 2004 में केंद्र में यूपीए के शासन में आने पर केसीआर मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है. वर्ष 2004 से 2006 तक वे परिवहन व जलमार्ग मंत्री एवं पुनः श्रम व रोजगार मंत्री रह चुके हैं।
 
पुरस्कार : के चंद्रशेखर राव को वर्ष 2014 में सीएनएन आईबीएन इंडियन फेमस चॉइस अवार्ड मिला था।  2017 में केसीआर को कृषि नेतृत्व पुरस्कार भी दिया गया।
 
जन्म और शिक्षा : के चंद्रशेखर राव का जन्म 17 फरवरी, 1954 को आंध्र प्रदेश के मेडक जिले के चिंतामडका नाम के गांव में हुआ था। के चंद्रशेखर राव हिन्दू है। वे जाति से वेलामा है। के चंद्रशेखर राव की प्रारंभिक शिक्षा आंध्र प्रदेश में ही हुई। उन्होंने  हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से तेलुगु साहित्य में स्नातकोत्तर किया। 
 
परिवार : चंद्रशेखर राव के पिता का नाम राघवार राव और माता का नाम वेंकटम्मा था। के चंद्रशेखर राव के बड़ा भाई और 9 बहने है। के चंद्रशेखर राव की पत्नी का नाम शोभा है। उनकी शादी 23 अप्रैल, 1969 को हुई थी। 
 
के चंद्रशेखर राव के एक बेटी और एक बेटा है। बेटे का नाम कलवाकुतंला तारक रामाराव है, जबकि बेटी का नाम कलवाकुतंला कविता है। 
 
केसीआर के बेटे केटी रामाराव भी तेलंगाना के सिरिसिला विधानसभा से एमएलए हैं, जबकि बेटी के. कविता भी निजामाबाद लोकसभा सीट से संसद है।

Election Schedule
States No of Seats Date of Poll
Rajasthan 200 Nov, 25, 2023
Madhya Pradesh 230 Nov, 17, 2023
Telangana 119 Nov, 30, 2023
Chattisgarh-1 20 Nov, 07, 2023
Chattisgarh-2 70 Nov, 17, 2023
Mizoram 40 Nov, 07, 2023