रविवार, 1 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
Candidate Name स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
State Rajasthan
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Sikar
Candidate Current Position MP

Swami Sumedhanand Saraswati Profile in hindi : भाजपा के कद्दावर नेता स्वामी सुमेधानंद सरस्वती तीसरी बार सीकर सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन से माकपा के अमराराम से है। सुमेधानंद  2014 से सीकर से लोकसभा सदस्य हैं। वे आर्य समाज के भी सदस्य हैं। 
 
काफिले पर हुआ था हमला : 2014 के भारतीय आम चुनाव से पहले स्थानीय पार्टी नेताओं ने उनका विरोध किया क्योंकि वे हरियाणा से थे। उन्हें बाहरी व्यक्ति मानते थे। उनके काफिले पर भी हमला किया गया। चुनाव में उनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार और अपनी पार्टी के बागी सुभाष महरिया से था। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के प्रताप सिंह जाट को लगभग 2,39,000 मतों के अंतर से हराकर लोकसभा के लिए चुने गए।
 
राजनीतिक करियर : 1974 में वे आर्य समाज में शामिल हो गए। सुमेधानंद सरस्वती एक साधु हैं और उन्होंने एक वैदिक आश्रम की भी स्थापना की है। सुमेधानंद सरस्वती आर्य समाज से संबद्ध दिल्ली स्थित संगठन सर्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हैं। स्वामी सुमेधानंद 2014 में पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए। उन्होंने गोरक्षा और सांस्कृतिक परंपरा और वेदों की शिक्षा के लिए अभियान चलाया है। 
 
जन्म और शिक्षा : सुमेधानंद सरस्वती का जन्म 1 अक्टूबर 1951 को रोहतक में एक जाट परिवार में हुआ था। सुमेधानंद ने दर्शनाचार्य व संस्कृत में एमए हैं। उन्होंने दयानंद संस्कृत महाविद्यालय, दीनानगर, पंजाब एवं मेरठ यूनिवर्सिटी, मेरठ से शिक्षा ली। सामाजिक सेवा से जुड़े रहे हैं। वे लेखक तथा पत्रकार भी रहे हैं। उन्होंने ब्रह्मचर्य संदेश व ब्रह्मचर्य सुक्ता ऑफ वेद किताबें भी लिखी हैं। विभिन्न पत्रिकाओं का संपादन भी करते रहे हैं तथा लेख भी लिखते रहे हैं।