• Webdunia Deals
Candidate Name सोमनाथ भारती
State NCT of Delhi
Party Aam Admi Party
Constituency New Delhi
Candidate Current Position MLA

Somnath Bharti Biography in hindi :  सोमनाथ भारती (Somnath Bharti)  को लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली सीट से टिकट दिया है। इंडिया महागठबंधन होने से कांग्रेस यहां से उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। वकील से नेता बने सोमनाथ भारती विवादों से जुड़े रहे हैं। सोमनाथ भारती दिल्ली के मालवीय नगर विधानसभा सीट से विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के वाइस चेयरमैन हैं।
 
विवादों से नाता : सोमनाथ भारती को घरेलू दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार किया गया था जब उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें लंबे समय यातनाएं दी है। इस कारण उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।  2016 में एम्स (AIIMS) के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ साल में मारपीट करने के आरोप में सोमनाथ भारती को 2 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। 
 
राजनीतिक करियर : सोमनाथ भारती 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से आप पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए और 2013 से 14 तक दिल्ली सरकार में कानून, पर्यटन, प्रशासनिक सुधार, कला और संस्कृति मंत्री रहे। इसके बाद सोमनाथ भारती ने आप सरकार से इस्तीफा दे दिया। 2015 में दूसरी बार मालवीय नगर सीट से उन्होंने विधायकी का चुनाव जीता। इसके बाद 2020 के दिल्ली विधानसभा सीट में भी उन्होंने जीत हासिल की है। 
 
जन्म और शिक्षा : सोमनाथ भारती का जन्म 10 मई 1974 में हुआ था. उनका बचपन बिहार के नवादा जिला के हिसुआ बाजार में बीता है। अपनी शुरुआत की शिक्षा नवादा से पूरी करने के बाद भारती पटना चले गए। यहां से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की और दिल्ली आ गए। फिर दिल्ली आईआईटी से एमएससी की और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री हासिल की।