• Webdunia Deals
Candidate Name स्मृति ईरानी
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Amethi
Candidate Current Position Minister in Modi Cabinet

Smriti Irani Biography in Hindi  : टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की तुलसी यानी स्मृति ईरानी एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2024 में अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनाव मैदान में उतार सकती है। राहुल गांधी वायनाड के साथ ही रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। स्मृति ईरानी ने काफी संघर्षों के बाद मॉडलिंग, अभिनय और राजनीति की दुनिया में प्रसिद्धि हासिल की हैं।
 
अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ : अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं स्मृति जुबिन ईरानी (पूर्व में स्मृति मल्होत्रा) का जन्म दिल्ली के मध्यम वर्गीय पंजाबी परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम अजय कुमार मल्होत्रा है। वे एक छोटी सी कूरियर कंपनी चलाते हैं। इनकी मां बंगाली हैं। स्मृति ईरानी ने 10वीं की परीक्षा पास करने के बाद से ही काम करना शुरू कर दिया था। स्मृति ने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लीड रोल के जरिए अपनी अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी। 
 
मिस इंडिया प्रतियोगिता में लिया हिस्सा : स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षा ग्रहण की। वह अपनी सुंदरता की वजह से कई सौन्दर्य प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। वे मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। 
 
राजनीति करियर : स्मृति को हमेशा से भारत में सबसे प्रगतिशील महिला राजनेताओं में गिना जाता है। स्मृति ईरानी 2003 में भाजपा में शामिल हुईं। सबसे पहले उन्हें महाराष्ट्र में भाजपा के यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया।  
 
हारीं फिर जीतीं : 2004 में स्मृति ईरानी दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ीं, लेकिन वे हार गई थीं। वर्ष 2011 और 2017 में स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गईं। 2014 में वे अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी के खिलाफ मैदान में उतरीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हार मिलने के बाद भी वे लोगों के बीच जाती रहीं और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी के अमे