• Webdunia Deals
Candidate Name शोभा करंदलाजे
State Karnataka
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Bangalore North
Candidate Current Position MP

Shobha Karandlaje Profile in hindi : शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje)  ने 2012 में भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की ओर से बनाई गई नई पार्टी केजेपी में शामिल हो गई थीं। करंदलाजे केंद्र की मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री हैं।

भाजपा ने करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। शोभा करंदलाजे कर्नाटक के पुत्तूर की रहने वाली हैं। कर्नाटक बीजेपी की उपाध्यक्ष हैं। 
 
राजनीतिक करियर : शोभा बहुत ही कम उम्र में आरएसएस से जुड़ गई थीं। शोभा अपना जीवन आरएसएस को समर्पित कर दिया है और कभी शादी न करने की कसम खाई है।

उन्होंने 1994 में शकुंतला शेट्टी के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। शोभा तब सुर्खियों में आईं जब बीएसवाई ने उन्हें कर्नाटक राज्य की पहली भाजपा सरकार में मंत्री बनाया। शोभा करंदलाजे को शोभाक्का कहा जाता है। 

उन्होंने पार्टी के कई पदों पर काम किया है। इसके बाद उन्हें 2004 में पार्टी ने एमएलसी बनाया। करंदलाजे ने 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा और बेंगलुरु के यशवंतपुर से विधायक चुनी गईं। शोभा करंदलाजे बीएस येदियुरप्पा सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री बनाया गया।

हालांकि संकट के कारण 2009 में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने दोबारा 2010 फिर से मंत्री बनाया गया और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके पास खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।

2012 शोभा करंदलाजे ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कर्नाटक जनता पार्टी में शामिल हो गईं। 2013 भाजपा के सुरेश कुमार ने शोभा करंदलाजे को हराया और केजेपी का बीजेपी में विलय हो गया। 
 
जन्म और शिक्षा : शोभा करंदलाजे का जन्म 23 अक्टूबर 1966 को हुआ। बीजेपी नेता शोभा करंदलाजे ने मैसूर की ओपन यूनिवर्सिटी से समाजशास्त्र में एमए और मास्टर ऑफ सोशल वर्क की पढ़ाई की है। इसके बाद मैंगलोर यूनिवर्सिटी से स्कूल ऑफ सोशल वर्क रोशनी निलय की भी पढ़ाई की है।