• Webdunia Deals
Candidate Name साध्वी निरंजन ज्योति
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Fatehpur
Candidate Current Position MP

Sadhvi Niranjan Jyoti Biography Hindi : लोकसभा चुनाव 2024 में फतेहपुर सीट से साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। निषाद समुदाय से आने वाली साध्वी निरंजन ज्योति उत्तरप्रदेश में भगवा ब्रिगेड का चेहरा मानी जाती हैं। साध्वी निरंजन ज्योति की नजर चुनावी जीत की हैट्रिक पर है। निरंजन ज्योति मोदी सरकार में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री हैं। 
 
राजनीतिक सफर : निरंजन ज्योति दुर्गा वाहिनी और विश्व हिन्दू परिषद से होते हुए भाजपा में आई हैं। इस दौरान उनकी छवि तेज-तर्रार और बेबाक नेता की रही। इसके बाद राम मंदिर आंदोलन के जरिए उन्हें अच्छी पहचान मिली। इसके बाद विश्व हिन्दू परिषद में आईं। साध्वी निरंजन ज्योति गेरुआ वस्त्र धारण करती हैं और प्रवचन भी देती हैं। 
 
कब शामिल हुई भाजपा में : 1990 में निजरंज ज्योति भाजपा के अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हुईं। 2002 में हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने पहला चुनाव लड़ा। 2007 में उन्होंने फिर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में हमीरपुर विधानसभा सीट से दूसरा चुनाव लड़ा।

2008 में वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सक्रिय सदस्य बनीं। 2012 में उन्होंने तीसरी बार बीजेपी उम्मीदवार के रूप में हमीरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की।

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने साध्वी पर विश्वास जताते हुए फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनावी रण में उतार दिया। इसमें उन्होंने जीत हासिल की।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दोबारा फिर साध्वी निरंजन ज्योति पर दांव लगाया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी।
 
जन्म और शिक्षा : साध्वी निरंजन ज्योति का जन्म 1967 में उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले के पतिउरा में मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। 21 साल की उम्र में स्वामी अच्युतानंद से गुरुदीक्षा लेकर संयास ले लिया।