• Webdunia Deals
Candidate Name राजनाथ सिंह
State Uttar Pradesh
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Lucknow
Candidate Current Position Defense Minister

Rajnath Singh Profile in hindi : 2024 के लोकसभा चुनाव में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव मैदान में है। राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। भारत के गृह मंत्री (2014-2019) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। राजनाथ सिंह दो बार (2005 से 2009 और 2013 से 2014 तक) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। 
 
राजनीतिक करियर : राजनाथ सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल एबीवीपी के साथ एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में की। उन्होंने 1974 में राजनीति में प्रवेश किया और 1977 में वे उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए। राजनाथ सिंह 1988 में उत्तरप्रदेश विधान परिषद के लिए चुने गए और 1991 में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री बने।

1997 में राजनाथ सिंह भाजपा की उत्तरप्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष बने। 2000 राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 1999 में राजनाथ सिंह अटलबिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री बने।

2003 में एक बार फिर कृषि मंत्री बने। 2014 में राजनाथ सिंह नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री बने और 2019 में देश के रक्षा मंत्री बनाए गए।
 
जन्म और शिक्षा : राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई 1951 को उत्तरप्रदेश के बाभोरा गांव, तहसील चकिया, जिला वाराणसी में हुआ। उनके पिता का नाम रामबदन सिंह और माता का नाम गुजराती देवी है।

राजनाथ सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव से पूरी की औऱ आगे की पढ़ाई करते हुए गोरखपुर विश्वविद्यालय से एमएससी फिजिक्स में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। राजनाथ सिंह मिर्जापुर जिले के पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज में बतौर फिजिक्स लेक्चरर भी रहे।