• Webdunia Deals
Candidate Name राजीव प्रताप रूडी
State Bihar
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Saran
Candidate Current Position MP

Rajiv Pratap Rudy Profile in hindi : पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताव रूडी (Rajiv Pratap Rudy) सारण सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। रूडी 2014 से ही लगातार इस सीट से सांसद हैं। रूडी ने 2014 में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी तो 2019 में लालू प्रसाद यादव के समधी चन्द्रिका राय को चुनाव में हराया था। 
  
रजानीतिक करियर : राजीव प्रताप ने छोटी उम्र में ही राजनीति में परचम लहराया।  पढ़ाई पूरी कर राजीव ने अनुग्रह नारायण कॉलेज में अर्थशास्‍त्र के व्‍याख्‍याता के रूप में कार्य किया। वे इसी कॉलेज से राज्‍य की राजनीति में आना चाहते थे, मगर यह पंजाब विश्‍वविद्यालय से संभव हुआ।

वे सिर्फ 26 साल की उम्र में ही बिहार विधानसभा के सदस्‍य बन गए थे। इसके बाद वह भाजपा के टिकट पर 1996 में छपरा से लोकसभा पहुंचे। वे राजनीतिक जीवन की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से जुड़े थे।

1999 में वे फिर से चुने गए और अटलबिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में शामिल हुए। मोदी सरकार में भी वे मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। 
 
जन्म और शिक्षा : राजीव प्रताप रूडी का जन्‍म 30 मार्च 1962 को बिहार के पटना में हिन्‍दू राजपूत परिवार में हुआ। पिता का नाम विश्वनाथसिंह तथा माता प्रभा सिंह हैं। प्रारंभिक शिक्षा पटना से हुई। उन्‍होंने पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज से अर्थशास्‍त्र में स्‍नातक, पंजाब विश्‍वविद्यालय से अर्थशास्‍त्र में एमए की पढ़ाई पूरी की।

रूडी ने एलएलबी तथा कमर्शियल पायलट लाइसेंस की पढ़ाई भी पंजाब विश्‍वविद्यालय चंडीगढ़ से पूरी की। शादी हिमाचल प्रदेश की नीलम से हुई, जो इंडियन एयरलाइंस की एक सहायक कंपनी एलायंस एयर में इनफ्लाइट की प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं।