• Webdunia Deals
Candidate Name पंकजा मुंडे
State Maharashtra
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Beed
Candidate Current Position BJP leader

Pankaja Mundes profile in Hindi : भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे की सबसे बड़ी बेटी पंकजा मुंडे बीड सीट से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। पंकजा मुंडे पुणे में एक सॉफ्टवेयर कंपनी की मालकिन भी हैं। इस सीट से उनकी ही बहन प्रीतम मुंडे सांसद थीं। बीड सीट पर 2009 से 2014 का चुनाव पंकजा मुंडे के पिता गोपीनाथ मुंडे ने जीता था। गोपीनाथ मुंडे के निधन के बाद 2014 में प्रीतम मुंडे को उपचुनाव में टिकट दिया गया था वे वहां से निर्वाचित हुईं। भाजपा ने 2019 में उन्हें दोबारा टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की। 
 
राजनीतिक करियर : पंकजा पिता गोपीनाथ मुंडे के साथ जनसंपर्क भी किया करती थीं। पंकजा मुंडे का सियासी सफर बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पद से हुई। 2001 में पंकजा मुंडे बीड जिले की परली विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में परली विधानसभा क्षेत्र से पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे के बीच मुकाबला हुआ था।

पंकजा बड़े अंतर से चुनी गईं। उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में महिला बाल कल्याण, जल संरक्षण और ग्रामीण विकास का प्रभार मिला।

पंकजा को 2019 के विधानसभा चुनाव में उनके चचेरे भाई धनंजय मुंडे ने हराया था। इसके बाद पंकजा मुंडे का सियासी सफर थम सा गया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बना दिया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद से पंकजा मुंडे की देवेंद्र फडणवीस से अनबन की खबरें सियासी गलियारों में खूब उड़ीं। 
 
जन्म और शिक्षा : पंकजा मुंडे का जन्म और परिवार पंकजा मुंडे का जन्म 26 जुलाई 1979 को स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे और प्रदन्या मुंडे के घर हुआ था। वह अपने भाई-बहन प्रतिमा मुंडे, डॉक्टर और यशश्री मुंडे, वकील, की तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। पंकजा वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय प्रमोद महाजन की भतीजी हैं।
 
पंकजा मुंडे ने अपनी प्राथमिक शिक्षा महाराष्ट्र में ही प्राप्त की। पंकजा ने मुंबई से बीएससी की और फिर एमबीए की डिग्री ली। उन्होंने सेटन हॉल यूनिवर्सिटी, न्यू जर्सी, यूएसए से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनकी शादी अमित पालवे से हुई जो डॉक्टर और उद्योगपति हैं। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम आर्यमन पाल्वे है।