• Webdunia Deals
Candidate Name निशिकांत दुबे
State Jharkhand
Party Bhartiya Janata Party
Constituency Godda
Candidate Current Position MP

Nishikant Dubey Biography Hindi : महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने का मामला उठाने वाले निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) तीसरी बार गोड्डा सीट से चुनावी मैदान में हैं। निशिकांत जिस भी मुद्दे बर संसद में बोलते हैं, देश की नजरें उन पर रहती हैं। मणिपुर हिंसा या चीनी घुसपैठ का मामला हो, निशिकांत दुबे हरेक मौके पर बीजेपी सरकार का बचाव करते दिखाई दिए। 
 
राजनीतिक करियर : निशिकांत दुबे ने झारखंड के गोड्डा को अपनी सियासी कर्मभूमि बनाई। निशिकांत अपने मामा से प्रभावित होकर राजनीति में आए। नके मामा जनसंघ देवघर इकाई के पार्टी अध्यक्ष रहे जबकि पिता राधेश्याम दुबे एक कम्युनिस्ट नेता रहे। इन सबके बीच निशिकांत एबीवीपी में रहते हुए भाजयुमो के सदस्य बने, फिर भाजपा में शामिल हुए। 
 
2009 में सक्रिय राजनीति में आने के बाद उन्हें गोड्डा सीट से बीजेपी का टिकट मिल गया। 2009 से वह लगातार गोड्डा लोकसभा सीट से सांसद बने हुए हैं। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में निशकांत दुबे ने कांग्रेस के कद्दावर नेता फुरकान अंसारी को हराया।  2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी प्रदीप यादव को मात दी।
 
जन्म और शिक्षा : निशिकांत दुबे का जन्म भागलपुर के भवानीपुर में 28 जनवरी 1969 को हुआ। भागलपुर में स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए देवघर आ गए। मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर से स्नातक करने के बाद निशिकांत दुबे ने फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली से एमबीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने एस्सार में निदेशक के रूप में काम किया।